June 30, 2026

Political: चंपत राय पर प्राथमिकी और एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की कांग्रेस की मांग

0
Political : चंपत राय पर प्राथमिकी और एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की कांग्रेस की मांग

मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके चंपत राय

Political: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए और मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके चंपत राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले में चुप्पी तोड़नी चाहिए और लोगों की आस्था के साथ हुए ‘‘विश्वासघात’’ के लिए माफी मांगनी चाहिए। श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोई साधारण ट्रस्ट नहीं है। इसकी घोषणा फरवरी, 2020 में नरेन्द्र मोदी ने की थी। इसके पदाधिकारी वो लोग हैं, जो आजीवन आरएसएस से जुड़े रहे, संघ के सेवक रहे। इसमें से कोई मोदी जी का दुलारा है, तो कोई योगी जी की आंखों का तारा है।’’

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिन्हें मंदिर निर्माण और संचालन का काम मिला, उन्होंने ही भगवान राम के दरबार को लूट लिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ऐसे में जब ट्रस्ट की कोई विश्वसनीयता ही नहीं बची, तो इसे तत्काल भंग कर देना चाहिए। इस चढ़ावा चोरी ने आरएसएस का भंडाफोड़ कर दिया है और देश को बता दिया है कि ये लालचियों और पापियों से भरी हुई है।’’ श्रीनेत ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री किसी काम का श्रेय लेते हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी होगी। ऐसे में चंदा चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी मौन क्यों हैं? इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘योगी सरकार एसआईटी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करे, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग किया जाए, चंपत राय और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी और जांच हो, शुरू से सारे चढ़ावों का निष्पक्ष ऑडिट किया जाए, इस महाघोटाले की उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश द्वारा जांच हो।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी चुप्पी तोड़ें और श्रद्धालुओं से इस धोखे और विश्वासघात के लिए माफी मांगें।’’

यह भी पढ़ें; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed