July 13, 2026

Sirsa News: सिरसा में ₹500 के विवाद में 15 युवकों ने ली जान, तड़पाकर मारने की खौफनाक साजिश

0
Sirsa News: सिरसा में ₹500 के विवाद में 15 युवकों ने ली जान, तड़पाकर मारने की खौफनाक साजिश

एक साल पुरानी रंजिश का दर्दनाक अंत, विदेश जाने की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक की हत्या

Sirsa News: जिले के छतरियां गांव में ₹500 के एक साल पुराने विवाद को लेकर 10-15 युवकों ने 22 वर्षीय अशोक कुमार की लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात रविवार शाम उस समय हुई जब अशोक अपने भाई और ताऊ के साथ खेत से चारा लेकर लौट रहा था।

हमलावरों ने रास्ते में बैलगाड़ी को घेरकर अशोक पर हमला किया, जबकि उसके भाई और ताऊ ने भागकर जान बचाई। परिजनों के अनुसार, मरने से पहले अशोक ने बताया था कि हमलावर आपस में कह रहे थे कि सिर पर चोट नहीं मारनी है, बल्कि हाथ-पैर पर इतनी चोट मारनी है कि वह जिंदा न बचे। अशोक के शरीर और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

₹500 का था पुराना विवाद

सरपंच प्रतिनिधि के मुताबिक, एक साल पहले पड़ोसी साहबराम ने अशोक और उसके भाई पर ट्रैक्टर से ₹500 उठाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी रंजिश पाले बैठा था और उसने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की प्लानिंग की थी।

परिजनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

मृतक दो भाइयों में छोटा था और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed