July 2, 2026

Maruti Suzuki Vehicle Sales: मारुति सुजुकी इंडिया की जून में कुल बिक्री 19.3 प्रतिशत बढ़कर 2,00,390 इकाई

0
Maruti Suzuki Vehicle Sales: मारुति सुजुकी इंडिया की जून में कुल बिक्री 19.3 प्रतिशत बढ़कर 2,00,390 इकाई

मारुति सुजुकी इंडिया की जून में कुल बिक्री

Maruti Suzuki Vehicle Sales: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री जून में 19.3 प्रतिशत बढ़कर 2,00,390 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 1,67,993 इकाई थी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23.8 प्रतिशत बढ़कर 1,47,187 इकाई रही, जो जून 2025 में 1,18,906 इकाई थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत छोटी कारों की बिक्री जून में बढ़कर 11,416 इकाई रही, जबकि एक वर्ष पहले समान महीने में यह 6,414 इकाई थी। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री जून 2025 के 55,205 इकाई से बढ़कर पिछले महीने 63,815 इकाई हो गई।

ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन महीने में सालाना आधार पर 47,947 इकाई से बढ़कर 61,726 इकाई हो गई। कंपनी ने बताया कि ईको वैन की बिक्री पिछले महीने 10,230 इकाई रही, जबकि जून 2025 में यह 9,340 इकाई थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सुपर कैरी की बिक्री जून में बढ़कर 2,963 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 2,433 इकाई थी।

यह भी पढ़ें; Apple macbook ipad price hike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *