July 14, 2026

Hoshiarpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
Hoshiarpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

होशियारपुर न्यूज़

Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले में सहजीवन में (लिव इन रिलेशन) में रहने को लेकर परेशान किये जाने की वजह से एक युवक के आत्महत्या करने के मामले में उसे आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से चालक 24 वर्षीय लखवीर दसुआ के भट्टी दा पिंड गांव की एक महिला के साथ पिछले चार-पांच महीनों से सहजीवन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, महिला के रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति इस रिश्ते के खिलाफ थे और कथित तौर पर लखवीर को परेशान कर रहे थे। उसने बताया कि महिला के रिश्तेदारों की पहचान नंगल बिहाला गांव निवासी बिल्ला और उसके चाचा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि लखवीर द्वारा 12 जुलाई को जहर खाने से दो-तीन दिन पहले भी महिला के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। उसने बताया कि युवक द्वारा जहर खाए जाने के बाद उसे शुरू में दसुआ सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि युवक को मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया और जब उसे जालंधर के दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मौत से पहले लखवीर ने अपने परिवार को बताया था कि आरोपियों द्वारा परेशान किए जाने के कारण उसने जहर खा लिया था। उसके परिवार ने उक्त बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर दसुआ पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed