Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Nuh Road Accident: तावडू-नूंह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पत्नी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती

GGaganpreet Kaur
Nuh Road Accident: तावडू-नूंह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पत्नी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती

तावडू-नूंह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh Road Accident: मेवात (नूंह) जिले में तावडू-नूंह मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया। मारिया मंजिल स्कूल के पास अनियंत्रित गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार परिवार को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मौलाना शाबिर समेत उनके तीन मासूम बच्चों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं, मौलाना की पत्नी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटनाक्रम के मुताबिक, मौलाना शाबिर बच्चों को पढ़ाने का काम निपटाकर देर रात अपनी पत्नी और तीनों मासूम बच्चों को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक मारिया मंजिल स्कूल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा और डंपर के पहियों की ज़द में आ गया, जिससे पिता और तीनों बच्चों की सांसें वहीं थम गईं।

विज्ञापन

चीख-पुकार से दहला इलाका, चालक वाहन छोड़कर फरार

दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, मौके पर बने खौफनाक माहौल और पुलिस की कार्रवाई के डर से डंपर चालक अपने वाहन को सड़क किनारे ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से चंपत हो गया।

सूचना मिलते ही नूंह पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ चारों शवों को कब्जे में लिया और नूंह के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। वहीं, हादसे में बाल-बाल बची मौलाना की गंभीर रूप से घायल पत्नी को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, आरोपी डंपर चालक की तलाश जारी

घटना के बाद से ही पूरे इलाके और परिजनों में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार चिराग बुझ जाने से हर आंख नम है। पुलिस प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूंह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जब्त किए गए डंपर के नंबर और दस्तावेजों के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 सितंबर के बीच बारिश के आसार; किसान रहें सावधान

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।