Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

VVinita Kohli
केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा: सीजेपी संस्थापक दीपके
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने यह भी कहा कि शनिवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा।

सीजेपी के संस्थापक रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जंतर-मंतर पर जो विरोध प्रदर्शन किया वह सफल रहा क्योंकि इसमें 6,000 से 7,000 लोग शामिल हुए। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

विज्ञापन

दीपके ने कहा, ‘‘हम इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए एक और कार्य योजना तैयार करेंगे।’’ शनिवार को सीजेपी के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हुए और परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संदेश दिया कि उन्हें ‘‘डरने’’ की जरूरत नहीं है। बाद में राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस वार्ता में सीजेपी के प्रवक्ताओं ने घोषणा की कि वे एक सप्ताह तक इस बात का इंतजार करेंगे कि या तो केंद्र सरकार प्रधान को बर्खास्त करे या प्रधान खुद इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेंगे।

प्रदर्शन का आह्वान करने वाले दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय उनके हाथ में बी आर आंबेडकर की आत्मकथा की एक प्रति थी। दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे, जहां सुबह से ही लोग एकत्र होने लगे थे। प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए। ये मुखौटे प्रदर्शन स्थल पर बांटे जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ‘‘हिंदू-मुस्लिम’’ की राजनीति बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाए।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।