Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal News: बंगाल चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पलवल के राज कुमार, गांव गुदराना में उमड़ा जनसैलाब

GGaganpreet Kaur
बंगाल चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पलवल के राज कुमार, गांव गुदराना में उमड़ा जनसैलाब
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। शहीद राज कुमार BSF की 148वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे और इन दिनों पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 9 मई को ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने के कारण वे देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। सोमवार को जब सेना के विशेष वाहन से उनका शव गांव की दहलीज पर पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। अपने लाडले को अंतिम बार देखने के लिए न केवल गुदराना बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उमड़ पड़े।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पूर्व जिला पुलिस और BSF के जवानों ने संयुक्त रूप से शहीद को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। हवा में गोलियां दागकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय और शहीद राज कुमार के जयकारों से आसमान गुंजा दिया। मुखाग्नि के समय परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन चेहरे पर अपने सपूत की शहादत का गौरव भी साफ झलक रहा था।

शहादत पर गर्व: विधायक और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

इस दुखद घड़ी में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “राज कुमार ने कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पूरा हरियाणा और देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।” कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिक को नमन किया।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।