Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Palwal News: पलवल NH-19 पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Palwal News: पलवल NH-19 पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

पलवल NH-19 पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal News: पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह मुंडकटी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डंपर चालक तेज गति में वाहन भगाकर मौके से फरार हो गया।

बामनीखेड़ा से फिरोजाबाद जा रहे थे पिता-पुत्र, रास्ते में काल बनी रफ्तार

विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बढार गांव निवासी अमन ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई गुलशन और पिता सियाराम हाल में पलवल के बामनीखेड़ा गांव में किराए पर रह रहे थे। गुलशन मजदूरी करके परिवार चलाता था, जबकि पिता सियाराम स्कूटी पर गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों भाई-पिता बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद में अपनी बहन काजल से मिलने के लिए निकले थे। लेकिन बामनीखेड़ा से करीब 10 किलोमीटर दूर मुंडकटी के पास पहुंचते ही पीछे से आए काल रूपी डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

राहगीरों की मदद से पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद सड़क पर पड़े लहूलुहान पिता-पुत्र को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मुंडकटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।

तीन साल की मासूम और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया गुलशन, परिवार में छाया मातम

इस खौफनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को उजाड़ कर रख दिया है। मृतक गुलशन अपने पीछे तीन साल की मासूम बेटी और चार महीने की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। घर में कमाने वाले दोनों सदस्यों—पिता और पति—की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।