Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal House Fire: पूरे परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश! पलवल की राजीव कॉलोनी में आधी रात को लूटपाट के बाद घर में लगाई आग

GGaganpreet Kaur
पूरे परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश! पलवल की राजीव कॉलोनी में आधी रात को लूटपाट के बाद घर में लगाई आग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजीव कॉलोनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक घर को आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे बदमाशों ने न केवल एक मकान का ताला तोड़ा और लूटपाट की, बल्कि पूरे परिवार को जिंदा जलाने की नियत से घर के भीतर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में घर के भीतर रखा तमाम कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि पीड़ित परिवार उस रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था, वरना इस जिद और रंजिश के चलते कई मासूम जिंदगियां स्वाहा हो सकती थीं।

किराएदारी से शुरू हुआ विवाद, 15 दिन पहले भी हुआ था खूनी हमला

विज्ञापन

कैंप थाना पुलिस को दी गई शिकायत में राजीव कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित अनिल ने बताया कि यह पूरा विवाद उनके घर में पहले रहने वाले किराएदारों से जुड़ा है। आरोपी कुछ समय पहले तक अनिल के मकान में किराए पर रहते थे, लेकिन उनके व्यवहार और हरकतों के चलते उन्हें मकान खाली करने को कह दिया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष अनिल के परिवार से खार खाने लगा था। अनिल का आरोप है कि बीती 27 अप्रैल 2026 को भी इन लोगों ने पूरी प्लानिंग के साथ उनके घर पर अवैध हथियारों से हमला बोला था। उस वक्त मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव और पुलिसिया दखल के बाद दोनों पक्षों के बीच एक सामाजिक समझौता (राजीनामा) हो गया था। लेकिन यह समझौता सिर्फ कागजी साबित हुआ और आरोपी अंदर ही अंदर अनिल के परिवार को सबक सिखाने की साजिश रच रहे थे।

आधी रात को बोला धावा, पहले लूटा फिर लगा दी आग

पीड़ित के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 12:40 बजे जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था, तब आरोपी मुकेश देवी, संदीप, जीतू, एक अन्य संदीप और उनके साथ दो अज्ञात नकाबपोश हमलावर लाठी-डंडों और पेट्रोल की कैन लेकर उनके घर धमक पड़े। आरोपियों ने पहले मुख्य दरवाजे को पूरी बेरहमी से तोड़ा और घर के भीतर प्रवेश कर गए। अलमारियों को खंगालकर लूटपाट करने के बाद, उन्होंने कमरों और लॉबी में पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस लगा दी। देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों और धुएं के गुबार में घिर गया।

आसपास के पड़ोसियों ने जब घर से आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और पीड़ित अनिल को दी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का ढांचा ही शेष बचा था।

‘सबको जिंदा जलाना था मकसद’ — पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

मकान मालिक अनिल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को लगा था कि पूरा परिवार अंदर सो रहा है और वे सबको एक साथ जिंदा जलाना चाहते थे। यह तो ईश्वर का आशीर्वाद था कि पूरा परिवार उस रात गांव गया हुआ था। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित अनिल के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, लूटपाट और जान से मारने की नियत से आगजनी करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक, संदीप को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी का दावा है कि वारदात की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।