Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal Crime News: पलवल में बड़ा बवाल: मंत्री के खिलाफ वीडियो डाली तो कपड़ा व्यापारी को हथौड़ों से पीटा

GGaganpreet Kaur
पलवल में बड़ा बवाल: मंत्री के खिलाफ वीडियो डाली तो कपड़ा व्यापारी को हथौड़ों से पीटा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। हरियाणा के पलवल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी को सरेबाजार घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि पीड़ित ने हाल ही में सरकार के एक मंत्री के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी, जिससे बौखलाए हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और घातक हथियारों से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुबह-सुबह कार और स्कूटी से आए थे नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन

बसंत विहार कॉलोनी के रहने वाले 33 वर्षीय सिकंदर डागर पलवल बस अड्डे के पास ‘डागर ट्रेलर्स’ के नाम से कपड़े का कारोबार करते हैं। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे जब वे अपनी गाड़ी से दुकान की तरफ जा रहे थे, तभी रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से मुंह पर कपड़ा बांधे तीन-चार युवक नीचे उतरे। इसी बीच नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो और लड़के भी वहां पहुंच गए, जिनकी पहचान बंटी और प्रवीण के रूप में हुई है।

सिर पर हथौड़े का वार, देसी कट्टा दिखाकर गाड़ी से खींचा

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सरेराह सिकंदर को गाड़ी से बाहर खींच लिया। हमलावरों के हाथों में डंडे, हथौड़े और देसी कट्टा था। सिकंदर के मुताबिक, एक बदमाश ने उनके सिर पर सीधे हथौड़े से जानलेवा वार करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपना हाथ आगे अड़ा दिया, जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।

‘दोबारा मंत्री के खिलाफ बोले तो पूरे परिवार को भून देंगे’

वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय हमलावरों ने सिकंदर डागर को खुलेआम धमकी दी। बदमाशों ने कहा कि अगर भविष्य में कभी भी मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई वीडियो या बयानबाजी दिखाई दी, तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। लहूलुहान हालत में पीड़ित को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शरीर पर आईं 8 गंभीर चोटें, फुटेज खंगाल रही पुलिस

कैंप थाना प्रभारी अश्वनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने घायल सिकंदर को बयान देने के लिए अनफिट घोषित कर दिया था। हालत में सुधार होने और डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर के दोनों हाथों, पैरों और बाजुओं पर कुल 8 गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि कार सवार अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।