Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal Gangrape News: पलवल गैंगरेप कांड: युवती को घर से बुलाकर जंगल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैमेल।

GGaganpreet Kaur
पलवल गैंगरेप कांड: युवती को घर से बुलाकर जंगल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैमेल।
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में उटावड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवती को न केवल हवस का शिकार बनाया गया, बल्कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया

विज्ञापन

वारदात की शुरुआत 17 अप्रैल की शाम को हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। शाम के वक्त गांव की ही एक महिला उसके घर आई और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही युवती घर से बाहर निकली, वह महिला उसे बातों में उलझाकर थोड़ी दूर ले गई, जहां गांव के ही दो युवक पहले से घात लगाए बैठे थे।

मुंह में कपड़ा ठूंस कर जंगल ले गए आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, उन युवकों ने उसे जबरन दबोच लिया। जब उसने विरोध करना चाहा और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके। इसके बाद वे उसे घसीटते हुए पास के जंगल में ले गए। वहां पहले से ही तीन अन्य युवक मौजूद थे। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

वीडियो बनाकर दी ‘शादी लायक न छोड़ने’ की धमकी

हैरतअंगेज बात यह है कि दरिंदगी के दौरान आरोपी उसका वीडियो भी बनाते रहे। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो वे उसे जान से मार देंगे। उन्होंने धमकी दी कि वीडियो को इंटरनेट पर डाल देंगे जिससे वह कहीं भी शादी के लायक नहीं बचेगी। इस खौफ के चलते पीड़िता कई दिनों तक चुप रही, लेकिन जब आरोपियों के हौसले बढ़ गए और वे उसे ब्लैकमेल करने लगे, तब उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई: पांच पर केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए उटावड़ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक महिला और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।