Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal News: पलवल की नाबालिग से फरीदाबाद में दरिंदगी: पिज्जा खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी, अब पुलिस की रडार पर

AAmandeep Singh
पलवल की नाबालिग से फरीदाबाद में दरिंदगी: पिज्जा खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी, अब पुलिस की रडार पर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल।  पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने महज 15 साल की नाबालिग बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाया। आरोपी उसे पिज्जा और बर्गर खिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर फरीदाबाद ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक परिवेश पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात के अंधेरे में रची गई साजिश

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो 2 अप्रैल को किठवाड़ी पुल चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस की सक्रियता से लड़की को बरामद कर लिया गया, लेकिन वह इतनी डरी हुई थी कि शुरुआत में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बच्ची की काउंसलिंग करवाई और मेडिकल जांच के लिए भेजा।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर छोड़कर हुआ फरार

4 अप्रैल को जब बच्ची का डर थोड़ा कम हुआ, तब उसने अपनी मां को उस खौफनाक रात की सच्चाई बताई। पीड़िता ने बताया कि पवन नाम का युवक उसे फुसलाकर अपनी बाइक पर फरीदाबाद ले गया था। वहां दरिंदगी करने के बाद, अगले दिन वह उसे बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर भाग गया। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस का एक्शन: आरोपी की तलाश में दबिश

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पवन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी रोष है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।