Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal Highway Robbery: हाईवे पर लिफ्ट देना पड़ा भारी: पलवल में ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक और ₹20 हजार लूटे, 2 गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
हाईवे पर लिफ्ट देना पड़ा भारी: पलवल में ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक और ₹20 हजार लूटे, 2 गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल।  पलवल के नेशनल हाईवे-19 पर एक बार फिर ‘लिफ्ट गैंग’ की दहशत देखने को मिली है। एक ट्रक ड्राइवर ने जिन तीन युवकों को मददगार समझकर अपनी गाड़ी में जगह दी, वही उसके लिए काल बन गए। घटना 7 मई की रात की है, जब नूंह निवासी ट्रक ड्राइवर मोहम्मद जैद यूपी के कोसीकलां से माल लेकर पलवल की तरफ आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने हाथ देकर होडल तक लिफ्ट मांगी। जैद ने इंसानियत के नाते उन्हें ट्रक में बिठा लिया, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वह लुटेरों को खुद न्योता दे रहा है।

बंधक बनाकर पीटा, आंखों पर किया वार

विज्ञापन

होडल थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक, ट्रक के चलते ही तीनों युवकों ने अपना असली रंग दिखा दिया। आरोपियों ने अचानक जैद पर हमला बोल दिया और उसे लात-घूंसों से लहूलुहान कर दिया। पिटाई इतनी बर्बर थी कि जैद की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने बेबस ड्राइवर के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर टेप चिपकाई और उसे ट्रक के केबिन में ही नीचे पटक दिया। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर के पास रखे 20 हजार रुपये लूटे और ट्रक को नूंह रोड की तरफ मोड़ दिया।

होटल पर ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेखौफ होकर उंटावड़ के पास एक होटल पर खाना खाने के लिए रुके। यही जैद के लिए अपनी जान बचाने का आखिरी मौका था। बंधक बने जैद ने हिम्मत जुटाकर बाहर खड़े लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इशारा किया। होटल कर्मियों और राहगीरों ने जब ट्रक के भीतर का खौफनाक मंजर देखा, तो तुरंत ड्राइवर को नीचे उतारा। लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों बदमाश हड़बड़ा गए और ट्रक लेकर वहां से चंपत हो गए।

पुलिस की कार्रवाई: दो आरोपी सलाखों के पीछे

होडल थाना पुलिस ने एएसआई साहुद अहमद के नेतृत्व में टीम गठित कर इस ‘ब्लाइंड रॉबरी’ की तफ्तीश शुरू की। तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने नूंह जिले के फरदड़ी गांव निवासी साद और खेड़ी कंकर निवासी इरसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का दावा है कि तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे भी जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।