Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal News: पलवल क्राइम: काले रंग की बाइक पर आए हमलावरों ने मैनेजर का रास्ता रोका, अस्पताल में भर्ती

GGaganpreet Kaur
पलवल क्राइम: काले रंग की बाइक पर आए हमलावरों ने मैनेजर का रास्ता रोका, अस्पताल में भर्ती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। हरियाणा के पलवल में बेखौफ बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। पृथला गांव के पास फ्लाईओवर पर बाइक सवार हमलावरों ने एक निजी कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर की स्कूटी रुकवाकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले के दौरान मैनेजर का पैर टूट गया है। गदपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

फ्लाईओवर पर फिल्मी स्टाइल में रोका रास्ता

विज्ञापन

पीड़ित विपिन कुमार शर्मा (44), जो फरीदाबाद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (सेक्टर-23) के निवासी हैं, पृथला के पास एक निजी कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। रोजाना की तरह वह अपनी शिफ्ट खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे जब वह पृथला फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी।

डंडों से ताबड़तोड़ हमला, सड़क पर गिरे मैनेजर

विपिन कुछ समझ पाते या विरोध कर पाते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने डंडा निकालकर उन पर वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से विपिन का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत बीच सड़क पर जा गिरे। आरोपियों ने इसके बाद भी रहम नहीं दिखाया और उन पर डंडों से प्रहार जारी रखा। इस बर्बर हमले में विपिन का पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया।

भीड़ जुटी तो धमकी देकर हुए फरार

हाईवे पर शोर-शराबा सुनकर जब राहगीर और आसपास के लोग वहां जमा होने लगे, तो हमलावरों को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इसके बाद आरोपी विपिन को जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए। घायल अवस्था में विपिन को तुरंत फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, इलाके में दहशत

गदपुरी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की पहचान के लिए हाईवे और आसपास के पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, इस हमले के बाद विपिन और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें भविष्य में भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।