Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Palwal Student Suicide: 9वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

GGaganpreet Kaur
9वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पलवल। सोशल मीडिया का मायाजाल एक बार फिर एक मासूम जिंदगी निगल गया। पलवल की आदर्श कॉलोनी से 7 मई की रात लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा गौरी का अंत बेहद दर्दनाक रहा। बुधवार को उसका शव किठवाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन इस मौत के पीछे ‘इंस्टाग्राम’ और ‘चैटिंग’ का एक ऐसा सिरा जुड़ा है, जिसने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

आधी रात को गायब हुई, सुबह पटरियों पर मिली लाश

विज्ञापन

मृतक छात्रा के ताऊ कृष्ण ने बताया कि गौरी 7 मई की रात करीब 12 बजे तक घर पर ही थी, लेकिन उसके बाद वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसे गली-मोहल्लों और रिश्तेदारों के यहां तलाशा, पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। अगली सुबह जब जीआरपी को रेलवे लाइन पर एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली, तो नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों ने उसकी पहचान गौरी के रूप में की।

सौरभ नाम के युवक पर शक की सुई, पुलिस को सौंपी चैट

इस पूरे मामले में सौरभ नामक एक युवक का नाम प्रमुखता से उभर रहा है। परिजनों का आरोप है कि सौरभ इंस्टाग्राम के जरिए गौरी से लगातार संपर्क में था और दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी। परिवार ने इस बातचीत का पूरा रिकॉर्ड और मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट कैंप थाना पुलिस को सौंप दिए हैं। परिजनों का सीधा आरोप है कि इसी चैटिंग और युवक के दबाव के चलते उनकी बेटी ने इतना आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार

मामले की कानूनी पेचीदगियां अब कैंप थाना और जीआरपी के बीच उलझी हैं। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि वे मुख्य कार्रवाई कैंप थाना पुलिस से करवाना चाहते हैं क्योंकि गुमशुदगी की रिपोर्ट वहीं दर्ज थी। इधर, कैंप थाना पुलिस का तर्क है कि उनके पास अभी तक मौत के बाद की कोई नई लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही परिजन युवक के खिलाफ औपचारिक शिकायत देंगे, पुलिस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।