Breaking News
Bhiwani Ramlila Mahotsav: भिवानी में सजेगी भव्य रामलीला, 11 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे मंचन, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रमNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन में 9 कन्याएं न मिलें तो क्या करें? जानें क्या कहते हैं शास्त्रNarnaul: राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताNarnaul: 8 अक्टूबर से श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा में 77वें रामलीला मंचन का शुभारंभराजस्थान में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, बाबा निराला बनकर दौसा की जेल में पहुंचे बॉबी देओल; 10 अक्टूबर तक शूटिंग परमिशनBhiwani Ramlila Mahotsav: भिवानी में सजेगी भव्य रामलीला, 11 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे मंचन, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रमNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन में 9 कन्याएं न मिलें तो क्या करें? जानें क्या कहते हैं शास्त्रNarnaul: राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताNarnaul: 8 अक्टूबर से श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा में 77वें रामलीला मंचन का शुभारंभराजस्थान में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, बाबा निराला बनकर दौसा की जेल में पहुंचे बॉबी देओल; 10 अक्टूबर तक शूटिंग परमिशन

Panipat Crime: पानीपत में दहेज की हैवानियत, बेटा न होने पर मासूम बच्ची संग महिला को घर से खदेड़ा, पति पर FIR

AAmandeep Singh
Panipat Crime: पानीपत में दहेज की हैवानियत, बेटा न होने पर मासूम बच्ची संग महिला को घर से खदेड़ा, पति पर FIR

पानीपत में दहेज की हैवानियत, बेटा न होने पर मासूम बच्ची संग महिला को घर से खदेड़ा, पति पर FIR

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panipat Crime: पानीपत के तहसील कैंप स्थित तेज कॉलोनी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक विवाहिता ने पेहोवा (kurukshetra) निवासी अपने पति, दादा सास और दादी सास पर दहेज प्रताड़ना, बेटा न होने पर जुल्म ढाने, विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकियां देने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। (Panipat Tehsil Camp News) दर-दर की ठोकरें खाने के बाद आखिरकार पीड़िता ने महिला पुलिस थाना पानीपत में न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

शादी के तुरंत बाद शुरू हुआ तानों का दौर, बेटी के जन्म पर बढ़ गई दरिंदगी

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत (Panipat Police Investigation) में श्वेता ने बताया कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले पेहोवा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी साहिल डाबर के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद ससुरालियों का असली चेहरा सामने आ गया। श्वेता का आरोप है कि जब उसने बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों का अत्याचार हद से पार चला गया। लड़का न पैदा होने का ताना देकर उसे भूखा-प्यासा रखा जाने लगा और बेरहमी से मारपीट कर नवजात बच्ची सहित केवल तीन कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया।

विदेश में सेट होने के नाम पर ऐंठे 5 लाख, वीजा रिफ्यूज हुआ तो किराए के मकान में किया बंद

पीड़िता के अनुसार, पंचायत के दखल और माफीनामे के बाद वह वापस पेहोवा चली गई थी, लेकिन पति साहिल डाबर, दादा सास तख्त सिंह और दादी सास फुला रानी की नीयत में खोट आ गया।

उन्होंने साहिल को विदेश में कारोबार सेट कराने के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी। बेटी का घर टूटने से बचाने के लिए श्वेता के पिता ने करीब 4 से 5 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन हर बार वीजा रिफ्यूज हो गया। आरोप है कि यह श्वेता और उसकी बेटी से पीछा छुड़ाने की सोची-समझी साजिश थी। इसके बाद पति ने उसे किराए के कमरे में बंद कर दिया, जहां उसका खर्च भी मायके वाले ही उठा रहे थे।

5 दिन पहले मारपीट कर फिर निकाला बाहर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

श्वेता का आरोप है कि करीब 5 दिन पहले आरोपियों ने उस पर मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाते हुए फिर से गंभीर मारपीट की। इसके बाद उसे और उसकी मासूम बेटी को केवल तीन कपड़ों में घर से धक्के देकर निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। (Dowry Case Haryana) पानीपत महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पति साहिल डाबर, दादा सास तख्त सिंह और दादी सास फुला रानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।