Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panjokhra Sahib new update: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद टला 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन, केस होंगे वापस

GGaganpreet Kaur
Panjokhra Sahib new update: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद टला 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन, केस होंगे वापस

सीएम सैनी से मुलाकात के बाद टला 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panjokhra Sahib new update: अंबाला के पंजोखरा साहिब क्षेत्र से शुरू हुआ पुलिस और सिख समाज के बीच का विवाद अब शांतिपूर्ण अंत की ओर बढ़ गया है। मंगलवार देर रात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में हरियाणा सरकार और सिख प्रतिनिधियों के बीच सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई। इसके बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने 25 अगस्त को होने वाले रोष प्रदर्शन और रैली को रद्द करने का ऐलान किया।

बैठक में एचएसजीएमसी की 49 सदस्यीय कार्यकारिणी के अलावा भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी), शहीद भगत सिंह किसान यूनियन, छोटू राम यूनियन और सिख एकता दल के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस वार्ता में सरकार की ओर से सकारात्मक रुख देखने को मिला।

विज्ञापन

दर्ज केस होंगे निरस्त, हिरासत में लिए गए युवा जल्द होंगे रिहा

अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन के दौरान दर्ज की गई सभी एफआईआर को नियमानुसार निरस्त कराया जाएगा। सरकार ने आश्वस्त किया है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी पर्चे वापस लिए जाएंगे।

साथ ही, 13 अगस्त को दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम करने के दौरान या उससे पहले हिरासत में लिए गए युवाओं और जेल में बंद लोगों की जल्द से जल्द रिहाई पर भी मुहर लग गई है। सरकार व प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया में कानूनी सहयोग प्रदान करेगा।

गुरसिमरन सिंह मंड ने जताई माफी की इच्छा, पंजोखरा साहिब में होगा ‘शुकराना समागम’

इस पूरे घटनाक्रम की जड़ में रहे पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने भी रुख में नरमी दिखाई है। जानकारी के मुताबिक, मेरठ से एक पत्र भेजकर मंड ने अपने कृत्य के लिए सिख समाज से लिखित में माफी मांगने की इच्छा जताई है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि वे लिखित माफी मांगते हैं, तो इस विवाद को पूरी तरह समाप्त मान लिया जाएगा।

पूरा प्रकरण शांतिपूर्वक हल होने के बाद पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा परिसर में एक भव्य ‘शुकराना समागम’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विशेष रूप से आमंत्रित कर अरदास की जाएगी। सिख नेताओं ने आम जनता और संगत से भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रदेश में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें–  कैथल के क्योड़क का दौरा रद्द, अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।