Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Panjokhra Sahib update: गिरफ्तार युवकों की रिहाई के बाद अंबाला में मनेगा सीएम का शुकराना, झींडा ने दी बड़ी जानकारी

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Panjokhra Sahib update: गिरफ्तार युवकों की रिहाई के बाद अंबाला में मनेगा सीएम का शुकराना, झींडा ने दी बड़ी जानकारी

गिरफ्तार युवकों की रिहाई के बाद अंबाला में मनेगा सीएम का शुकराना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panjokhra Sahib update: अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं से जुड़े हालिया विवाद और तनावपूर्ण घटनाक्रम का आखिरकार शांतिपूर्ण समाधान निकल आया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कुरुक्षेत्र स्थित मुख्य कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान ऐलान किया कि इस पूरे मसले को सुलझाने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भूमिका बेहद सराहनीय रही है। इस बाबत पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों की रिहाई के तुरंत बाद गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब परिसर में एक विशेष ‘शुकराना समागम’ आयोजित कर मुख्यमंत्री का आभार जताया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जत्थेदार झींडा ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में किसान संगठनों, छात्र यूनियनों और हरियाणा कमेटी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सकारात्मक सहमति बनी है। मुख्यमंत्री ने संगत पर दर्ज सभी केस वापस लेने और गिरफ्तार निर्दोष युवकों को जल्द से जल्द रिहा करने का स्पष्ट आश्वासन दिया है। इसी आश्वासन के मद्देनजर कमेटी ने सर्वसम्मति से 25 अगस्त को प्रस्तावित राज्यव्यापी प्रदर्शन को रद्द करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

पुलिस लाठीचार्ज की निंदा, पीड़ितों की मदद का फैसला

प्रेस वार्ता में जत्थेदार झींडा ने अंबाला में शांतिपूर्वक धरना दे रही संगत पर हुए लाठीचार्ज को बेहद दुखद और निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि जब शासन-प्रशासन के साथ बातचीत के बाद संगत धरना समाप्त करने ही वाली थी, तभी पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा बल प्रयोग किया गया।

इस घटना में घायल हुए सिख युवकों के प्रति हमदर्दी जताते हुए हरियाणा कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी प्रशासन की कार्रवाई में घायल हुए सभी युवकों के इलाज का पूरा खर्च खुद वहन करेगी। इसके अलावा, घटना के दौरान गाड़ी के नीचे आने से घायल हुए युवक के परिवार के एक सदस्य को हरियाणा कमेटी में पक्की नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है।

गुरसिमरन सिंह मंड को 23 अगस्त तक माफी मांगने की मोहलत

मामले के मुख्य सूत्रधार गुरसिमरन सिंह मंड को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जत्थेदार झींडा ने खुलासा किया कि मंड ने हरियाणा कमेटी के पास माफी मांगने का प्रस्ताव भेजा है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि गुरसिमरन सिंह मंड 23 अगस्त तक वीडियो संदेश और लिखित रूप से सार्वजनिक तौर पर गुरुघर व सिख संगत से माफी मांग लेता है, तो संगत की परंपरा के अनुसार उसे माफ करने पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर उनके साथ कमेटी के मेंबर हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह मसाना भी मौजूद रहे। जत्थेदार झींडा ने संकट के इस समय में सिख संगत का साथ देने वाले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठनों, विभिन्न किसान यूनियनों और सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वाले युवाओं का भी दिल से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें–  हिसार के निशांत मेहता ने 4000 किमी साइकिल चलाकर जीता दुनिया का सबसे कठिन ‘नॉर्थकेप-4000’ चैलेंज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।