Breaking News
Panchkula News: कालका में मौत को खुली दावत, बिना नंबर प्लेट 70 एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक जाम में खड़ाNarnaul: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया समेत कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्टPehowa News: पिहोवा में श्राद्ध अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा, सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों की मुक्ति के लिए किया पिंडदानCJI सूर्यकांत के हस्तक्षेप के बाद हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई की उम्मीद, SCBA ने उठाया था मामलाNavratri vrat: शारदीय नवरात्रि व्रत कब से हैं? जानिए सही तारीख, पूजा विधि और फलाहार के नियमPanchkula News: कालका में मौत को खुली दावत, बिना नंबर प्लेट 70 एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक जाम में खड़ाNarnaul: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया समेत कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्टPehowa News: पिहोवा में श्राद्ध अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा, सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों की मुक्ति के लिए किया पिंडदानCJI सूर्यकांत के हस्तक्षेप के बाद हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई की उम्मीद, SCBA ने उठाया था मामलाNavratri vrat: शारदीय नवरात्रि व्रत कब से हैं? जानिए सही तारीख, पूजा विधि और फलाहार के नियम

Patti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

hharpreet singh
Patti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Patti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों के फर्जीवाड़े और ठगी का एक और दर्दनाक चेहरा सामने आया है। पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी हलका अंतर्गत आने वाले गांव लोहुका से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। विदेश में अपनी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के गम और एजेंटों द्वारा की गई धोखाधड़ी से मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक पिता ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और रोष का माहौल है।

मृतक कुलवंत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नगिता को बेहतर भविष्य के लिए इटली भेजने का सपना देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों से संपर्क किया था। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने इटली का झांसा देकर उनसे कुल 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन

इसमें से 1.80 लाख रुपये नकद और बाकी की रकम ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। लेकिन आरोपियों ने वादा निभाने के बजाय उनकी बेटी को इटली की बजाय धोखे से आर्मेनिया भेज दिया, जहां 2 जुलाई को संदिग्ध हालात में नगिता की मौत हो गई। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी का पासपोर्ट भी गायब कर दिया था।

पैसे मांगने पर आरोपी करने लगे थे मानसिक प्रताड़ित

बेटी की मौत के बाद जब परिवार सदमे में था, तब आरोपियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। सरबजीत कौर के मुताबिक, काफी दबाव बनाने के बाद मुख्य आरोपी मनप्रीत कौर ने 1.90 लाख रुपये वापस करने की बात मानी थी और 30 अगस्त को केवल 55 हजार रुपये ही लौटाए। बाकी के पैसे देने से साफ इनकार कर दिया गया। आरोप है कि पैसों का हिसाब मांगने पर आरोपी परिवार और मृतका के चरित्र पर भी कीचड़ उछालने लगे, जिससे सदमे में डूबा परिवार अंदर से पूरी तरह टूट चुका था।

गम और तनाव में पिता ने उठाया खौफनाक कदम

परिवार की आजीविका चलाने के लिए फल की दुकान चलाने वाले कुलवंत सिंह इस धोखे और बेटी के गम को सहन नहीं कर पाए। मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि 5 अक्टूबर को उन्होंने कोई जहरीली दवा या नुकसानदायक चीज निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुरु नानक देव सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिवार इलाज का भारी-भरकम खर्च उठाने में असमर्थ था, जिसके चलते वे उन्हें वापस घर ले आए। आखिरकार 6 अक्टूबर को कुलवंत सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। एएसआई परमजीत सिंह ने जानकारी दी कि मृतका की माता सरबजीत कौर की शिकायत के आधार पर मनप्रीत कौर, रेशम सिंह और सुखदेव सिंह (निवासी कीरतौवाल कलां) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।