Breaking News
Amritsar Congress Protest : कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों पर जंडियाला में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतलाFaridabad News: फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, पूर्व सरपंच का पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तारMahendragarh News: दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से पहले कई कांग्रेसी नेता हुए नजरबंद, पुलिस की कार्रवाई से रोषजंतर-मंतर जा रहे केजरीवाल-ममता को पुलिस ने पकड़ा; 1,000 से ज्यादा लोग हिरासत में, आकाशवाणी भवन के पास बैरिकेडिंग पर बवालPati Patni Aur Panga Season 2: छोटे पर्दे पर फिर लौटा मनोरंजन का महामंच, आज से शुरू हुआ ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’, ये मशहूर जोड़ियां आएंगी नजरAmritsar Congress Protest : कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों पर जंडियाला में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतलाFaridabad News: फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, पूर्व सरपंच का पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तारMahendragarh News: दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से पहले कई कांग्रेसी नेता हुए नजरबंद, पुलिस की कार्रवाई से रोषजंतर-मंतर जा रहे केजरीवाल-ममता को पुलिस ने पकड़ा; 1,000 से ज्यादा लोग हिरासत में, आकाशवाणी भवन के पास बैरिकेडिंग पर बवालPati Patni Aur Panga Season 2: छोटे पर्दे पर फिर लौटा मनोरंजन का महामंच, आज से शुरू हुआ ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’, ये मशहूर जोड़ियां आएंगी नजर

Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

hharpreet singh
Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridkot vigilance arrest ASI bribery : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन सेल और विजिलेंस ब्यूरो की सख्ती के बावजूद रिश्वतखोर बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदकोट जिले से सामने आया है, जहां विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरबख्श सिंह को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह पूरा मामला फरीदकोट के गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह की शिकायत पर सामने आया। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया था कि थाना सदर फरीदकोट में उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे को रद्द करवाने और पुलिस जांच में फेवर करने के एवज में एएसआई गुरबख्श सिंह लगातार उन पर दबाव बना रहा था और भारी-भरकम घूस की मांग कर रहा था।

विज्ञापन

पहले ही ले चुका था 40 हजार, फिर मांगी बड़ी रकम

पीड़ित लख्खा सिंह के मुताबिक, आरोपी पुलिस अधिकारी इस मामले में पहले ही उससे 40,000 रुपये की रिश्वत ऐंठ चुका था। इसके बावजूद लालची खाकीधारी का पेट नहीं भरा और उसने केस को पूरी तरह से खत्म करने की एवज में 80,000 रुपये की और मांग रख दी। पीड़ित अब और पैसे देने की स्थिति में नहीं था और भ्रष्टाचार के इस खेल से तंग आ चुका था।

यही वजह है कि जब एएसआई ने दोबारा पैसों के लिए दबाव बनाया, तो शिकायतकर्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी बातचीत की ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग कर ली और फौरन विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों तक पहुंच गया। विजिलेंस टीम ने जब इस ऑडियो की शुरुआती जांच की, तो आरोप पूरी तरह सही पाए गए। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार की गई।

सादिक कस्बे के ढाबे पर बिछाया गया जाल

विजिलेंस की योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोपी एएसआई को रिश्वत की अगली किस्त देने के लिए सादिक कस्बे के एक ढाबे पर बुलाया। तयशुदा योजना के तहत स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में विजिलेंस की विशेष टीम ने सादिक के उस ढाबे के आसपास पहले ही पोजीशन ले ली थी।

जैसे ही लख्खा सिंह ने आरोपी एएसआई गुरबख्श सिंह के हाथ में 80,000 रुपये थमाए, वैसे ही सादे कपड़ों में मुस्तैद विजिलेंस टीम ने दबिश दे दी। अधिकारियों ने एएसआई को मौके पर ही दबोच लिया और सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उसकी जेब या कब्जे से रिश्वत के वे तमाम नोट भी बरामद कर लिए, जिन्हें उसने थोड़ी देर पहले ही स्वीकार किया था।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है कि इस वसूली में कोई अन्य बिचौलिया या पुलिसकर्मी भी मिला हुआ था या नहीं। जांच के दायरे में आने वाले बाकी चेहरों पर भी जल्द गाज गिरने की पूरी संभावना है।

36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।