Breaking News
Personal Finance Tips: महीने के अंत में खाली हो जाती है जेब? इन 5 आसान आदतों से सुधारें अपना बजट और बढ़ाएं सेविंग्सNarnaul: भारत की नारी सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैAteli Mandi News: उनिन्दा के सरपंच शिशपाल निलंबित, पंचायत भूमि के अवैध पट्टे और कर्तव्यों में लापरवाही पर उपायुक्त की बड़ी कार्रवाईपंजाब के कथित भ्रष्टाचार केस में CBI की जांच तेज, OSD घुम्मन से फिर सवाल-जवाबNarnaul News Update: दौखेरा गांव में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लघु सचिवालय पर प्रदर्शनPersonal Finance Tips: महीने के अंत में खाली हो जाती है जेब? इन 5 आसान आदतों से सुधारें अपना बजट और बढ़ाएं सेविंग्सNarnaul: भारत की नारी सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैAteli Mandi News: उनिन्दा के सरपंच शिशपाल निलंबित, पंचायत भूमि के अवैध पट्टे और कर्तव्यों में लापरवाही पर उपायुक्त की बड़ी कार्रवाईपंजाब के कथित भ्रष्टाचार केस में CBI की जांच तेज, OSD घुम्मन से फिर सवाल-जवाबNarnaul News Update: दौखेरा गांव में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

हल्द्वानी ‘शुद्वीकरण’ विवाद बढ़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायतें दायर कीं, भाजपा ने प्रदर्शन किया

हल्द्वानी ‘शुद्वीकरण’ विवाद बढ़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायतें दायर कीं, भाजपा ने प्रदर्शन किया

हल्द्वानी ‘शुद्वीकरण’ विवाद बढ़ा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Political Update: उत्तराखंड के हल्द्वानी में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के आयोजन स्थल पर कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ को लेकर सोमवार को विवाद और बढ़ गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में शिकायतें दायर कीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के पुतले फूंके। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को राज्य के कई जिलों में पुलिस थानों और चौकियों पर गए तथा कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायतें सौंपीं। कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि पार्टी 9 अगस्त से ही कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर अचानक राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। आज, हमारे कार्यकर्ता राज्य के हर जिले में पुलिस थानों में शिकायतें दायर कर रहे हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘अगर हमारी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन करेगी, जिसमें दिल्ली के कई नेता भी शामिल हो सकते हैं।’’ हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को खरगे की एक जनसभा के बाद, 11 अगस्त को कुछ लोगों ने कथित तौर पर ‘‘शुद्धीकरण यज्ञ’’ किया जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने इस घटना को खरगे की दलित पहचान से जोड़ा और इसे भाजपा की दलित-विरोधी सोच का नतीजा बताया। हालांकि, इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि हवन और साफ-सफाई कार्य का जाति से कोई लेना-देना नहीं था।

विज्ञापन

हल्द्वानी के रहने वाले अमित कुमार की ओर से राहुल गांधी के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने सवाल किया है कि जिन लोगों ने कथित तौर पर ‘‘शुद्धीकरण’’ की रस्म निभाई थी, उनके बजाय कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला क्यों दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने जाति-आधारित भेदभाव के कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया और उत्तराखंड के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन किए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुलियाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस विवाद के जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के लोगों को मल्लिकार्जुन खरगे की जाति के बारे में पता भी नहीं था। उस कार्यक्रम में भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। इसके बावजूद, कांग्रेस इस मामले को जाति से जोड़कर अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान कर रही है।’’ घुलियाल ने कहा कि भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य के सभी जिलों में राहुल गांधी का पुतला फूंक रहा है। कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने धार्मिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान को जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत से ग़लत तरीक़े से जोड़कर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नैनीताल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।