Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रमोद भगत ने एसएल3 स्वर्ण जीता, रिकॉर्ड छठा विश्व खिताब अपने नाम किया

JJagmarg Desk
प्रमोद भगत ने एसएल3 स्वर्ण जीता, रिकॉर्ड छठा विश्व खिताब अपने नाम किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मनामा: भारत के प्रमोद भगत ने शनिवार को यहां बीडब्ल्यूएफ पैरा विश्व चैंपियनशिप में इंडोनेशिया के मोहम्मद अल इमरान पर सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज करते हुए पुरुषों के एसएल3 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सैंतीस वर्षीय भगत ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-12, 21-18 से हराकर विश्व चैंपियनशिप में लगातार चौथा एकल स्वर्ण और इस वर्ग में कुल मिलाकर छठा विश्व खिताब जीता।

विज्ञापन

यह जीत एसएल3 वर्ग में भगत के दबदबे को दर्शाती है। एसएल3 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में गंभीर दिव्यांगता होती है। भगत को पाच साल की उम्र में पोलियो हो गया था। उन्होंने 2009, 2015, 2019, 2022 और 2024 में विश्व चैंपियनशिप एकल स्वर्ण पदक जीते थे। शनिवार की इस जीत से उन्होंने चीन के दिग्गज लिन डैन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सक्षम (एबल बॉडी) बैडमिंटन में पुरुष एकल के पांच विश्व खिताब जीते हैं। इस तरह भगत विश्व चैंपियनशिप इतिहास में खेल के सबसे सफल एकल खिलाड़ी बन गए।

2024 पेरिस पैरालंपिक में भाग नहीं ले सके थे  भगत

यह जीत भगत के लिए शानदार वापसी भी साबित हुई क्योंकि उन पर बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के डोपिंग रोधी के अपने स्थल की जानकारी देने वाले (वेयरअबाउट्स) नियम के उल्लंघन के कारण 18 महीने का निलंबन लगा था जिसकी वजह से वह 2024 पेरिस पैरालंपिक में भाग नहीं ले सके थे। बाद में भगत ने सुकांत कदम के साथ मिलकर पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 का खिताब जीता जिसमें उन्होंने फाइनल में हमवतन जे दिल्ली और एन शिवकुमार को 21-19, 21-16 से शिकस्त दी।

शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में नियंत्रण रखते हुए भगत के लिए दूसरा स्वर्ण तय किया। अन्य नतीजों में एन शिवकुमार पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीय लुकास माजुर से 12-21, 21-19, 14-21 से हारकर उप विजेता रहे। महिला एकल एसयू5 में भारत की शीर्ष वरीय एम रामदास को फाइनल में चीन की यांग किउ शिया से 11-21, 11-21 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शीर्ष वरीयता प्राप्त एन सुमति सिवान भी महिला एकल एसएच6 वर्ग में उपविजेता रहीं। उन्हें तीन गेम के कड़े फाइनल में चीन की ली फेंग से 14-21, 21-12, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।