Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Breaking: गुरदासपुर ASI-होमगार्ड की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दूसरा घायल होने के बाद गिरफ्तार

VVinita Kohli
Punjab Breaking: गुरदासपुर ASI-होमगार्ड की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दूसरा घायल होने के बाद गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एएसआई और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में आज यानी बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी रणजीत सिंह मारा गया। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ में पुलिस टीम भी घायल

विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान दोरांगला के एसएचओ की गाड़ी पलट गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की बांह में गोली लगी, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया। एसएसपी आदित्य ने घटना की पुष्टि की है और प्रेस कॉन्फ्रेंस की संभावना जताई है।

पहले हुई थी चौकी में दो पुलिसकर्मियों की हत्या

कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एएसआई की लाश कुर्सी पर और होमगार्ड की लाश रजाई के भीतर मिली थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस जांच में मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया। जिस रात हत्या हुई, उनके मोबाइल फोन घटनास्थल के आसपास सक्रिय पाए गए थे। पूछताछ में रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के नाम सामने आए, जो बॉर्डर से सटे गांव आदियां के रहने वाले हैं।

भागने की कोशिश में शुरू हुई फायरिंग

पुलिस जब दोनों आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो रणजीत सिंह ने मौके से भागने की कोशिश की। रोकने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोलियों में रणजीत और इंद्रजीत दोनों को गोली लगी। इस दौरान इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह भी घायल हो गए।

अस्पताल में हुई मौत, अन्य घायल स्थिर

रणजीत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सिविल अस्पताल के एसएमओ के अनुसार कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें गुरमीत सिंह को बांह में गोली लगी है जबकि संदीप सिंह, बनारसी दास, निरंजन सिंह और सिमरनजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर है।

गुरदासपुर ASI-होमगार्ड की हत्या का पूरा मामला यहां पढ़ें….. 

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।