Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: मामूली कहासुनी ने लिया झड़प में बदली, पठानकोट में ढाबे पर विवाद के बाद युवक की दातर से हत्या, एक गंभीर

VVinita Kohli
Punjab News: मामूली कहासुनी ने लिया झड़प में बदली, पठानकोट में ढाबे पर विवाद के बाद युवक की दातर से हत्या, एक गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट जिले में देर रात ढाबे पर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। नरोट जयमल सिंह इलाके में तेजधार हथियारों से किए गए हमले में 27 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक गांव तालुका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात राजकुमार और उसका दोस्त तनुज खाना खाने के लिए रोड जमाल सिंह इलाके के एक ढाबे पर पहुंचे थे। वहां पहले से कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया। मृतक के जीजा रविंद्र कुमार ने बताया कि विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों पर दातर और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों युवक खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपियों ने लगातार वार किए।

विज्ञापन

राजकुमार के शरीर पर कई गहरे घाव, तनुज की हालत गंभीर

हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक उसके सिर, गर्दन, छाती, पेट और पैरों पर गहरे जख्म थे। उसकी बाईं टांग कई जगह से फ्रैक्चर हो गई थी और आंखों के आसपास भी गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

हमले में घायल 21 वर्षीय तनुज के सिर पर दातर से गहरा वार किया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पहले उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिवार के लोग उसे पठानकोट के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तनुज की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और पुलिस भी घायल युवक के बयान दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, इलाके में तनाव

पठानकोट पुलिस ने घटना के बाद इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ढाबे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद अचानक शुरू हुआ था और बाद में हमला कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

घटना के बाद नरोट जयमल सिंह और आसपास के गांवों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात ढाबों और सड़क किनारे होने वाले विवादों की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।