Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: गुरदासपुर में ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल

VVinita Kohli
Punjab News: गुरदासपुर में ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फिरोजपुर: पंजाब के गुरदासपुर में आज यानी गुरुवार सुबह एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। निहंग सिंह के वेश में आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के घर में घुसकर करीब 3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के दौरान बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह घटना जेल रोड स्थित स्कीम नंबर-5 इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स वरुण महाजन के घर सुबह करीब 8 बजे पांच लोग निहंग सिंह के बाणे में पहुंचे। उस समय घर का ड्राइवर सरबजीत सिंह बाहर गाड़ियां साफ कर रहा था। बदमाशों ने उससे बात की और उसे घर के अंदर मालिक को बुलाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर अंदर गया, सभी बदमाश उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए।

विज्ञापन

घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार को डराना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की है, इसलिए वे बात करने आए हैं। इसी दौरान एक बदमाश ने ज्वेलर्स की पत्नी नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और पूरे परिवार को एक जगह इकट्ठा कर लिया।

इसके बाद लुटेरों ने सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष और शिखर को दूसरे कमरे में तथा वरुण महाजन को तीसरे कमरे में बंद कर दिया गया। बदमाशों ने घर की सभी चाबियां अपने कब्जे में ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर की तलाशी ली।

लुटेरे घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। जाते समय वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की कार लेकर मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मौके पर पहुंचे डीएसपी तरजिंदर सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार निहंग सिंह के वेश में पांच व्यक्ति उनके घर पर आए थे। जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनके पास हथियार भी मौजूद थे। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।