Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rahul Gandhi Sonipat Visit: राहुल गांधी पहुंचे सोनीपत के मदीना गांव, किसान की बेटी की शादी में हुए शामिल

AAmandeep Singh
राहुल गांधी पहुंचे सोनीपत के मदीना गांव, किसान की बेटी की शादी में हुए शामिल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव पहुंचे। वे यहां किसान संजय की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर गांव में सुबह से ही हलचल रही। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में कड़ी व्यवस्था की, जबकि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण स्वागत की तैयारियों में जुटे दिखाई दिए।

विज्ञापन

हरियाणवी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

मदीना गांव पहुंचने पर किसान संजय और उनके परिवार ने राहुल गांधी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाई गई और घर के आंगन में बैठकर बातचीत भी हुई।

राहुल गांधी कुछ देर के लिए किसान के घर रुके और परिवार के सदस्यों के साथ चूरमा खाया। इसके बाद वे शादी समारोह में शामिल होकर वहां से रवाना हो गए।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा पुराना रिश्ता

जिस किसान संजय के यहां राहुल गांधी पहुंचे, उनसे उनकी मुलाकात पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी। उस समय राहुल गांधी ने किसान संजय के साथ खेत में ट्रैक्टर भी चलाया था और धान की रोपाई में हाथ बंटाया था।

बाद में राहुल गांधी ने किसान संजय को दिल्ली स्थित 10 जनपथ भी बुलाया था, जहां दोनों ने साथ बैठकर भोजन किया था। उसी संबंध के चलते राहुल गांधी आज किसान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मदीना गांव पहुंचे।

राहुल गांधी को देखने उमड़ी भीड़

राहुल गांधी के गांव पहुंचने की खबर फैलते ही मदीना गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आसपास के इलाकों से भी लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे।

किसान संजय ने कहा, “हमारे परिवार और पूरे गांव के लिए यह गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता हमारे घर और गांव की चौपाल तक आया है।”

ग्रामीणों के बीच बना जश्न जैसा माहौल

राहुल गांधी के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे अपने लिए खास दिन बताया और कई लोग उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए भी उत्साहित दिखाई दिए।

राजनीतिक तौर पर भी इस कार्यक्रम को हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की मौजूदगी और किसानों के साथ संबंधों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।