Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत में

AAmandeep Singh
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत में

दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत में

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rahul Priyanka Gandhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़कों पर उतरे। (Jantar Mantar Protest Delhi) जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे नेताओं को जब पुलिस ने करीब 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, तो राहुल और प्रियंका वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लिए सड़क पर ही लेट गईं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

खड़गे के लंच के बाद शुरू हुआ मार्च, सपा नेताओं ने बनाई दूरी

विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) के सांसदों के लिए सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच का आयोजन किया था। लंच के तुरंत बाद सभी विपक्षी सांसद राहुल और प्रियंका की अगुवाई में जंतर-मंतर के लिए पैदल ही रवाना हुए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स पर तैनात सुरक्षाबलों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

‘सुरक्षाबलों ने की मारपीट’— हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका का बड़ा दावा

हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा (Delhi Police Detain Rahul Gandhi) ने दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों पर दुर्व्यवहार का सीधा आरोप लगाया। प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की और मारपीट की है। गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले भी इंडिया ब्लॉक के 200 से अधिक सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला था। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में करीब 8 घंटे तक धरना दिया था, जहां से उन्हें दो बार हिरासत में लिया गया।

आकाशवाणी परिसर में जबरन घुसने के मामले में दर्ज हो चुकी है FIR

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के इस कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमला भी सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को आकाशवाणी परिसर में बिना इजाजत जबरन प्रवेश करने और धरना देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी  (Akashvani Premises FIR Rahul Priyanka और प्रियंका गांधी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कर ली है। बीते 24 घंटों के भीतर राहुल और प्रियंका को तीसरी बार पुलिस हिरासत में लेना पड़ा है, जिससे राजधानी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।