Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान : जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

VVinita Kohli
राजस्थान : जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की एसआईटी ने आरोपी गणपति ट्यूबवेल के प्रोपराइटर महेश कुमार मित्तल, हेमन्त मित्तल उर्फ गोलू, श्याम ट्यूबवेल के उमेश कुमार शर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के तत्कालीन लेखाधिकारी गोपाल कुमावत व श्याम ट्यूबवेल के प्रोपराइटर (मालिक) पीयूष जैन को आज गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

इस संबंध में दर्ज मुकदमे के अनुसार फर्म श्याम ट्यूबवेल, इसके प्रोपराइटर पदम चन्द जैन व गणपति ट्यूबवेल तथा इसके प्रोपराइटर महेश कुमार मित्तल ने पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता माया लाल सैनी (खण्ड बहरोड), सहायक अभियंता राकेश चौहान (उपखण्ड नीमराना) व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार (उपखण्ड नीमराना) से मिलीभगत कर जल जीवन मिशन परियोजना में निविदा प्राप्त की थी।

ऐसा आरोप है कि इन्होंने काम में अनियमितता व घटिया कार्य कर मनमानी तरीके से ‘मेजरमेंट बुक’ भरकर राजकोष से करोड़ों रुपये प्राप्त किये। इन सभी लोगों की आपसी बातचीत एसीबी द्वारा रिकॉर्ड की गई है जिसमें इनकी मिलीभगत होने के साक्ष्य मिले है। आरोपियों की बातचीत से इनके द्वारा राजकोष से अनियमितता कर धनराशि प्राप्त करने और विभागीय अधिकारियों को रिश्वत देकर अनुचित निजी लाभ कमाने का पता चला है। टीम ने इस मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को आज जयपुर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।