Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: पाली में दोस्ती की दिल छू लेने वाली कहानी, एक दोस्त की मौत की खबर सुन दूसरे ने भी दम तोड़ा, एक ही दिन अंतिम संस्कार

VVinita Kohli
Rajasthan News: पाली में दोस्ती की दिल छू लेने वाली कहानी, एक दोस्त की मौत की खबर सुन दूसरे ने भी दम तोड़ा, एक ही दिन अंतिम संस्कार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पाली: पाली जिले के बीजापुर क्षेत्र के भन्दर गांव में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। गांव के रहने वाले धनराज त्रिवेदी (68) का सुबह 4 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। जब उनके करीबी दोस्त देवराज (74) को यह खबर मिली तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों दोस्तों की मौत महज 12 घंटे के अंतराल में हुई, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई।

गहरी दोस्ती की मिसाल बना भन्दर गांव

विज्ञापन

भन्दर गांव में धनराज त्रिवेदी और देवराज दवे की दोस्ती को वर्षों से मिसाल के तौर पर देखा जाता था। दोनों एक ही गांव में रहते थे और उनके घर भी एक गली छोड़कर स्थित थे। परिवारों के बीच भी गहरा रिश्ता था, जिससे दोनों का जुड़ाव और मजबूत हो गया था।

एक ही स्कूल से शुरू हुई दोस्ती

गांव के उप सरपंच मुकेश दवे के अनुसार, दोनों दोस्तों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक ही स्कूल से की थी। बचपन से शुरू हुई यह दोस्ती समय के साथ और गहरी होती चली गई। शिक्षा पूरी करने के बाद भी दोनों का साथ बना रहा।

मुंबई में साथ किया व्यापार

पढ़ाई के बाद धनराज और देवराज मुंबई चले गए, जहां उन्होंने लंबे समय तक साथ में व्यापार किया। दोनों ने वहां मिलकर अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिताया। कोरोना काल के बाद दोनों ने गांव लौटने का फैसला किया और भन्दर में ही बस गए।

खबर सुनते ही बिगड़ी तबीयत

धनराज त्रिवेदी के निधन की खबर जब देवराज तक पहुंची, तब वे नोवी गांव में थे। रविवार शाम करीब 4 बजे भन्दर लौटते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एक ही दिन हुआ अंतिम संस्कार

एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया कि परिवार दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार एक साथ करना चाहता था। गर्मी के कारण शव को सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रीजर की व्यवस्था की गई। सोमवार सुबह 7:30 बजे धनराज त्रिवेदी का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि परिजनों के देर से पहुंचने के कारण देवराज का अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे किया गया।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।