Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: बीकानेर में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ने से स्लीपर बस में आग, 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला

VVinita Kohli
Rajasthan News: बीकानेर में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ने से स्लीपर बस में आग, 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जयपुर से बीकानेर जा रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर चारे (तूड़ी) से भरे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। हालांकि बस में सवार करीब 40 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ पार करने के बाद सेसोमू स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मिलन ट्रेवल्स की बस मंगलवार रात करीब 11 बजे जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी। सुबह के समय इलाके में घनी धुंध छाई हुई थी और दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान हाईवे पर आगे चल रहा चारे से भरा ट्रक किसी अन्य वाहन से टकराने के बाद सड़क पर खड़ा रह गया। पीछे से आ रही स्लीपर बस को धुंध के कारण ट्रक नजर नहीं आया और बस सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई।

विज्ञापन

ट्रक से टक्कर होते ही उसमें भरे चारे ने आग पकड़ ली, जो तेजी से फैलते हुए बस तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह काजला ने बताया कि आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और स्टाफ की सूझबूझ से यात्रियों को तुरंत बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बस के दो इमरजेंसी गेट और मुख्य गेट के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। आग इतनी भीषण थी कि बस कुछ ही देर में जलकर कबाड़ हो गई। बस में सवार यात्रियों का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं। उसे मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर रेफर किया गया। राहत की बात यह रही कि चालक के अलावा किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।  बताया गया है कि मिलन ट्रेवल्स की यह बस नई थी और इसमें पहले से ही बड़ा इमरजेंसी गेट मौजूद था। गौरतलब है कि जैसलमेर में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग द्वारा बसों में इमरजेंसी गेट अनिवार्य किए गए थे। इसी व्यवस्था के चलते इस हादसे में यात्रियों की जान बच सकी और एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।