Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

VVinita Kohli
Rajasthan News: सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कथित तौर पर सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। जिले के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अनुसार यह बरामदगी बृहस्पतिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 2 केएनडी के नजदीक की गई। प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और बीएसएफ ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को रोका गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, इस मामले में दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई।’’ गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह और रमेश (दोनों गंगानगर के निवासी), तथा गुरप्रीत सिंह, कीर्तन सिंह और सोनू सिंह (पंजाब के निवासी) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें नशे की तस्करी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह का हाथ होने का संदेह है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।