Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: बालोतरा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स उठाकर फेंके, मेगा हाईवे किया जाम

VVinita Kohli
Rajasthan News: बालोतरा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स उठाकर फेंके, मेगा हाईवे किया जाम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले में इंश्योरेंस क्लेम, सरकारी अनुदान समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर किसानों का आक्रोश आज यानी मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। गुड़ामालानी क्षेत्र के किसान ट्रैक्टरों के साथ एसडीएम कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने बैरिकेड्स उठाकर सड़क से हटाए और मौके पर ही धरने पर बैठ गए। स्थिति बिगड़ते ही किसानों ने बाड़मेर से बीकानेर जाने वाले मेगा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। धरने के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और भजन गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हाईवे जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचे किसान नेता बिजलाराम ने एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी सुखराम विश्नोई के साथ वार्ता की। बातचीत के बाद किसान नेता एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जबकि अन्य किसान पैदल ही एसडीएम ऑफिस की ओर रवाना हो गए। किसानों का आरोप है कि इससे पहले 9 दिसंबर को भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। गुड़ामालानी क्षेत्र के किसान लंबे समय से फसल बीमा क्लेम के भुगतान, सरकारी अनुदान जारी करने, स्थायी धरना स्थल उपलब्ध कराने और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।