Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: बांसवाड़ा के स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, कुछ समय पहले ही हुई थी मरम्मत

VVinita Kohli
Rajasthan News: बांसवाड़ा के स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, कुछ समय पहले ही हुई थी मरम्मत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक स्थित अमरथून के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 4 मई की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जब क्लासरूम की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस घटना में 11वीं कक्षा में पढ़ रही चार छात्राएं घायल हो गईं। यह हादसा सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ, जब छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले ही इस स्कूल भवन की मरम्मत पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे, इसके बावजूद यह घटना सामने आई है।

कक्षा में बैठी छात्राएं आईं चपेट में

विज्ञापन

घटना के समय 11वीं साइंस की छात्राएं कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। अचानक छत से प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा और चार छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं। मलबा टेबल और कुर्सियों पर फैल गया और तेज आवाज से पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण भी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए।

इस हादसे में चडला निवासी पूजा, काली कुमारी, शारदा कुमारी और एक अन्य छात्रा घायल हुई हैं। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। छात्राओं को पीठ, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई है। ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन का कहना है कि विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। सर्वे रिपोर्ट भी भेजी गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट स्वीकृत नहीं हुआ था।

हाल ही में हुआ था मरम्मत कार्य

बताया जा रहा है कि जिस कक्षा में यह हादसा हुआ, वहां हाल ही में मरम्मत का काम किया गया था। इसके बावजूद प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीईओ जयदीप पुरोहित, एसडीएम मनसुख डामोर, तहसीलदार हाबुलाल समेत अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विशेषज्ञों को बुलाकर भवन की जांच कराने और मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए क्लासरूम और प्रयोगशालाओं के निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।