Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: बाड़मेर के पुराने बिजली घर में दोपहर को अचानक लगी भीषण आग, आधे शहर की दो घंटों तक गुल रही बिजली

VVinita Kohli
Rajasthan News: बाड़मेर के पुराने बिजली घर में दोपहर को अचानक लगी भीषण आग, आधे शहर की दो घंटों तक गुल रही बिजली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में राय कॉलोनी रोड स्थित पुराने बिजली घर में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पावर हाउस परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घरों तक इसकी लपटें पहुंचने लगीं। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 14 से 15 घर खाली करवाए और इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस घटना के कारण बाड़मेर शहर के बड़े हिस्से की बिजली सप्लाई करीब दो घंटे तक ठप रही।

पुराने बिजली घर में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

यह हादसा बाड़मेर शहर के पुराने पावर हाउस में हुआ, जहां डिस्कॉम का सब स्टेशन और एईएन ऑफिस भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक ऑफिस परिसर के बाहर पुराने स्क्रैप का ढेर पड़ा हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक उसमें आग लग गई। तेज गर्मी और संभावित शॉर्ट सर्किट के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में वहां रखे ट्रांसफॉर्मर ऑयल से भरे ड्रम भी आ गए, जिससे आग और ज्यादा फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया। कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकले और आसपास मौजूद लोगों में भी डर का माहौल बन गया।

आसपास के घरों तक पहुंचीं आग की लपटें

पावर हाउस शहर के बीचोंबीच स्थित है और इसके आसपास बाजार तथा घनी आबादी वाला इलाका मौजूद है। आग बढ़ने के बाद इसकी लपटें ऑफिस से सटे दो घरों तक पहुंच गईं। प्रशासन और पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकलवाए। स्थिति को देखते हुए करीब 14 से 15 घर खाली करवाए गए। अधिकारियों के मुताबिक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आग की चिंगारी एक मकान तक पहुंचने से वहां भी आग लग गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते उसे नियंत्रित कर लिया।

कलेक्टर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमों के साथ राहत कार्यों की निगरानी की। कलेक्टर ने बताया कि पुराने स्क्रैप में आग लगने के बाद स्थिति बिगड़ी थी। एएसपी नितेश आर्य ने कहा कि शुरुआती जांच में गर्मी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि पावर हाउस के पास स्टोर भी था, जहां बिजली की लाइनें, बिजली मीटर और ऑयल के ड्रम रखे हुए थे। इन्हीं कारणों से आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई।

12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

आग पर काबू पाने के लिए नगर परिषद, जिला परिषद, केयर्न और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया। मौके पर 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड को शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि ऑफिस परिसर में आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता था। स्थिति को देखते हुए पीछे के पुराने रास्ते को खोला गया और वहां लगा गेट तोड़ा गया ताकि दमकल वाहन अंदर पहुंच सकें। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान सब स्टेशन और ऑफिस परिसर में काफी नुकसान हुआ।

एक कर्मचारी की कार भी जली

आग फैलने के दौरान ऑफिस परिसर में खड़ी एक कर्मचारी की कार भी इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण नुकसान बढ़ता गया। एसई अशोक मीणा ने बताया कि सबसे पहले स्क्रैप में आग लगी थी। इसके बाद आग पूरे परिसर में फैल गई। उन्होंने कहा कि समय रहते दमकल टीमों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना नुकसान और ज्यादा हो सकता था।

अब सभी पावर स्टेशनों को दिए गए निर्देश

घटना के बाद जिला प्रशासन ने सभी पावर स्टेशनों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा कि जहां भी पुराने स्क्रैप का ढेर पड़ा है, उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही सभी बिजली घरों में पानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश दिए गए हैं। नगर परिषद और जिला परिषद की टीमों ने राहत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।