Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: भीलवाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से पुलिस के एएसआई की मौत

VVinita Kohli
Rajasthan News: भीलवाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से पुलिस के एएसआई की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) महावीर सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उनके घर पर हुई। पुलिस के अनुसार एएसआई महावीर सिंह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कारतूस निकाल रहे थे। उसी दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई जो उनके सिर में जा लगी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

कारतूस निकालते समय चली गोली

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एएसआई महावीर सिंह घर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और उसमें से कारतूस निकाल रहे थे। इसी दौरान हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनके सिर में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की आशंका

पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में हुआ था पदोन्नति

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई महावीर सिंह का कुछ दिन पहले ही पदोन्नति हुआ था। पुलिस विभाग में उनकी सेवा को लेकर सहकर्मियों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।