Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: उदयपुर में पावर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, भीषण गर्मी के चलते हादसा, कई इलाकों की बिजली घंटों रही गुल

VVinita Kohli
Rajasthan News: उदयपुर में पावर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, भीषण गर्मी के चलते हादसा, कई इलाकों की बिजली घंटों रही गुल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में भीषण गर्मी के दौरान बिजली निगम के एक पावर ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। बिछड़ी 33/11 केवी जीएसएस पर दोपहर करीब 3:15 बजे तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और हिंदुस्तान जिंक फायर स्टेशन को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद जिंक, बिछड़ी और भल्लों का गुड़ा समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी, जिसे रात करीब 11 बजे बहाल किया गया।

उदयपुर जिले के पावरहाउस-कुराबड़ रोड स्थित बिछड़ी 33/11 केवी जीएसएस पर उस समय कर्मचारी नियमित कार्य में जुटे हुए थे। कर्मचारियों के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा तो पावर ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकल रही थीं। गर्मी और ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाए और आसपास के सिस्टम को बंद किया ताकि बड़ा हादसा टाला जा सके।

विज्ञापन

दमकल और कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इससे पहले बिजली निगम के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम करीब 4:15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। मौके पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता विजय मेघवाल, जेईएन गीतांजलि और लाइनमैन पुष्कर पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के पीछे शुरुआती कारण भीषण गर्मी मानी जा रही है। उदयपुर में इन दिनों तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। लगातार बढ़ते तापमान और लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ गया था। हालांकि निगम की ओर से तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।