Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: ईद-उल-फितर के जश्न के बीच अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन

VVinita Kohli
Rajasthan News: ईद-उल-फितर के जश्न के बीच अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को ईद-उल-फितर के जश्न के दौरान ईरान पर हुए हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए। राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में शिया और सुन्नी समुदायों के लोगों ने अमेरिका व इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। जयपुर के आमेर इलाके में दोनों समुदायों की महिलाओं व बच्चों ने एक मार्च निकाला और उन्होंने अमेरिका व इजराइल के खिलाफ नारे लगाए तथा ईरान में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। आमेर किले के पास प्रदर्शनकारी पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान में उनके धर्मगुरु की हत्या कर दी गई और उनका त्यौहार का यह मौका मातम में बदल गया है। शहर के सुभाष चौक पर भी शिया समुदाय के सदस्यों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। सीकर और अजमेर से भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन के समाचार हैं। जहां इन समुदाय के लोगों ने विरोध जताने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की वहीं कुछ मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। अजमेर में इमाम-ए-जुमा मौलाना सैय्यद तकी जाफर ने कहा कि समुदाय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक मना रहा है।

इन विरोध प्रदर्शनों के बीच पूरे राज्य में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। लोगों ने शांति के लिए दुआ की और एक-दूसरे को बधाई दी। कई जगहों पर हिंदू समुदाय के सदस्यों ने नमाजियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने जयपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ईदगाह और जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस और अन्य बलों के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।