Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: करौली में स्कूल बस पलटी, हादसे में हेडमास्टर भूरी सिंह मीना की मौत, बिजली पोल से टकराकर हुई अनियंत्रित

VVinita Kohli
Rajasthan News: करौली में स्कूल बस पलटी, हादसे में हेडमास्टर भूरी सिंह मीना की मौत, बिजली पोल से टकराकर हुई अनियंत्रित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करौली: राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ क्षेत्र में आज यानी बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसो हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल आज करीब 7 बजकर 50 मिनट पर एक निजी स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में धंधावली के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक भूरी सिंह मीना (58) की मौत हो गई। वह सुबह अपने घर से स्कूल के लिए बाइक से निकले थे, लेकिन स्कूल से करीब एक किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए। घटना बयाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बस बिजली के पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

बिजली पोल से टकराने के बाद बिगड़ा संतुलन

विज्ञापन

सूरौठ थाना पुलिस के अनुसार, यह बस एक निजी स्कूल की थी जो धंधावली से बच्चों को लेकर सूरौठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम में बस का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।

टक्कर में हेडमास्टर की मौके पर मौत

बस की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दूर जा गिरी। वहीं, बाइक सवार भूरी सिंह मीना को गंभीर चोटें आईं। उनके हाथ-पैरों के साथ शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गहरी चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

स्कूल से पहले ही खत्म हुआ सफर

भूरी सिंह मीना धंधावली के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह वह समय पर स्कूल पहुंचने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल से करीब एक किलोमीटर पहले ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया। सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिंडौन जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार और गांव में शोक का माहौल

मृतक के बेटे ऋषि मीना ने बताया कि उनके पिता सुबह करीब 6:30 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। परिवार में उनकी पत्नी प्रेमदेवी, बड़ा बेटा ऋषि जो मध्य प्रदेश के गुना में रेलवे में टेक्निशियन है, दूसरा बेटा रामकेश जो बेंगलुरु में स्टेशन मास्टर है और बेटी रीना शामिल हैं, जिसने बीए और बीएड की पढ़ाई की है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।