Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दो पिकअप की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला गया

VVinita Kohli
Rajasthan News: भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दो पिकअप की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई इलाके के पास दो पिकअप वाहनों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब हिसार से सांचौर जा रही दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली पिकअप का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार दोनों युवक अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हिसार से सांचौर जा रही थीं दोनों पिकअप

विज्ञापन

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि दोनों पिकअप हरियाणा के हिसार से राजस्थान के सांचौर की तरफ जा रही थीं। एक पिकअप में खेती के उपकरण भरे हुए थे, जबकि दूसरी गाड़ी में लॉकर रखे हुए थे। खुड़ियाला गांव के आगे चलते समय पीछे आ रही कृषि यंत्रों से भरी पिकअप अचानक आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। तेज रफ्तार और भारी सामान के कारण टक्कर काफी जोरदार हुई।

केबिन में बुरी तरह फंस गए शव, क्रेन से निकाले 

हादसे में पीछे वाली पिकअप में सवार हरियाणा के कालावाली निवासी रणजीत सिंह और रेशम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दोनों शव अंदर ही फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत कार्य शुरू करने में मदद की।

घटना की सूचना मिलने के बाद बालेसर थाना पुलिस और नेशनल हाईवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी गणेश पालीवाल और पायलट रणवीर सिंह ने हालात का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त केबिन को हटाया और दोनों शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हादसे की सूचना पर आगोलाई पुलिस चौकी इंचार्ज मांगीलाल विश्नोई भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर एक्सप्रेस वे पर यातायात सामान्य करवाया। अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। प्रारंभिक जांच में पुलिस टक्कर की वजह तेज रफ्तार और दूरी का सही अनुमान नहीं लगा पाना मान रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे पर सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।