Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन

VVinita Kohli
Rajasthan News: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को घरेलू व वाणिज्यिक रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत बढ़ने का मुद्दा उठा और इस दौरान विपक्षी कांग्रेस ने नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन किया। कांग्रेस विधायक अमित चाचाण ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये व वाणिज्यिक गैस के दाम लगभग 110 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इससे प्रत्येक परिवार प्रभावित होगा… सरकार न जवाबदेह है और न जिम्मेदार… जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि सरकार को ‘सब्सिडी’ देकर जनता को राहत देनी चाहिए थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं, होटल, रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि वह सिलेंडर के दाम कम करेगी या नहीं? कांग्रेस विधायकों ने कुछ देर नारेबाजी व हंगामा करने के बाद सदन से बहिर्गमन किया। इससे पहले प्रश्नकाल में भी इस मुद्दे को लेकर जूली व खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के बीच नोकझोंक हुई। 

एक तारांकित प्रश्न के दौरान जूली ने पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा, “रसोई गैस के दाम बढ़े हैं …ऐसे में सरकार सिलेंडर के बढ़े हुए दाम की सब्सिडी अपनी तरफ से देकर राजस्थान की जनता को राहत देना चाहती है या नहीं है।’ खाद्य मंत्री गोदारा ने कहा, “हमारी सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है कि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। भारत व राजस्थान सरकार रसोई गैस की कमी नहीं होने देंगी।” कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच अध्यक्ष ने अगला प्रश्न लिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।