Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म, 35 हजार बसें सड़कों पर लौटेंगी

VVinita Kohli
राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म, 35 हजार बसें सड़कों पर लौटेंगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान में निजी बस संचालकों ने कई दिनों से जारी अपनी हड़ताल बृहस्पतिवार देर रात वापस ले ली, जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली है। बस संचालकों ने परिवहन विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इसके साथ ही राज्य में हजारों निजी बसों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा और ‘ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उनकी कुछ मांगों पर सहमति बनी है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि शेष मांगों पर विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद विचार किया जाएगा। समझौते के बाद निजी बस संचालकों ने हड़ताल वापस लेने और बसों का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला किया। हड़ताल के कारण पूरे राज्य में करीब 35,000 निजी बसों का संचालन ठप था।

तीन दिन रही इस हड़ताल का असर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ खाटू श्यामजी मंदिर में आयोजित किये जा रहे मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ा। इसके अलावा, होली पर अपने गांव-घर जाने की योजना बना रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी बस संचालकों का दावा है कि राजस्थान आने-जाने वाली बसों से रोजाना लगभग 15 लाख यात्री सफर करते हैं जिनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और असम के यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।