Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Road Accident: कोटा में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला, 3 की मौत

VVinita Kohli
Rajasthan Road Accident: कोटा में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला, 3 की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोटा: राजस्थान के कोटा में आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की ओर जा रही थी और इसमें ज्यादातर यात्री मध्यप्रदेश के थे। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंची और पलट गई, जिससे कई यात्री बाहर सड़क पर गिर गए।

सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला

विज्ञापन

हादसे के दौरान बस के टूटे हिस्से से कई यात्री बाहर जा गिरे। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रॉले ने सड़क पर गिरे तीन यात्रियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लोग मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए गए हैं, जिनके नाम धर्मेंद्र और कृष्णा हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग ड्राइवर के केबिन के पास बैठे थे।

गुजरात से मध्यप्रदेश जा रही थी बस

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह प्राइवेट स्लीपर बस अहमदाबाद से ग्वालियर और भिंड की ओर जा रही थी। बस में सवार अधिकांश यात्री मध्यप्रदेश के निवासी थे। हादसे के बाद बस में कई यात्री फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रात करीब 2:30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ग्वालियर के देवेंद्र, पूनम, परी, सोमवीर और सत्यम शामिल हैं। वहीं भिंड के रामदुलारे, नवीन, नैना और पूजाक को भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों की पहचान अभी की जा रही है।

यात्रियों ने बताई हादसे की कहानी

हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस पहले अचानक लहराने लगी और फिर पलट गई। कई यात्री लंबे समय तक बस के अंदर फंसे रहे और खुद बाहर नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीम ने कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। एक यात्री देवेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

कारणों को लेकर अलग-अलग दावे

हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ यात्रियों का कहना है कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा, जिससे ड्राइवर घबरा गया और बस पर नियंत्रण खो बैठा। वहीं कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार सड़क पर अचानक किसी जानवर के आने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और सही कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।