Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Weather: पूरे राज्य में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव चेतावनी, चित्तौड़गढ़-पिलानी में पारा 46 के पार

VVinita Kohli
Rajasthan Weather: पूरे राज्य में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव चेतावनी, चित्तौड़गढ़-पिलानी में पारा 46 के पार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: राजस्थान में गर्मी अब दिन के साथ रात में भी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 5 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यभर में हीटवेव और तेज गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ और पिलानी सबसे गर्म इलाके रहे, जहां तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर, सीकर, कोटा, उदयपुर और अलवर समेत कई शहरों में दिन और रात दोनों समय गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पानी संकट ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन

भीषण गर्मी के साथ प्रदेश में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। राजस्थान के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। 30 शहरों और कस्बों में तीन दिन में एक बार पानी सप्लाई हो रही है, जबकि 24 इलाकों में चार दिन में एक बार पानी मिल रहा है।

जयपुर और अजमेर जैसे बड़े शहरों में भी टेल एंड क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जलदाय विभाग ने हालात संभालने के लिए 575 टीमें तैनात की हैं। राज्य सरकार ने हर जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए का इमरजेंसी बजट भी उपलब्ध कराया है ताकि पेयजल संकट से निपटा जा सके।

जयपुर में गर्मी से बचाव के इंतजाम

राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में चौथी बार तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। रात का तापमान भी 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली।

गर्मी से राहत देने के लिए शहर में कई जगह पानी के कैंपर लगाए गए हैं। नगर निगम ने पशुओं, खासकर गायों के लिए फव्वारों और पानी की व्यवस्था भी शुरू की है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। प्रशासन लगातार लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है।

उदयपुर, सीकर और कोटा में रिकॉर्ड गर्मी

लेकसिटी उदयपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। डबोक मौसम केंद्र के अनुसार शहर का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 12 मई को यहां 43.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीकर में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। कोटा में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही गर्म हवा और लू के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही।

पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिलों में हीटवेव का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पूर्वी राजस्थान के करौली, दौसा और अलवर में भी तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जोधपुर में सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक उमस बढ़ने की संभावना जताई है। हल्के बादल छाए रहने के बावजूद फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले तीन से चार दिन तक कोटा संभाग में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी रहेगा।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

राजस्थान में दिन के साथ रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। जयपुर, अजमेर और सीकर जैसे शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और पश्चिमी गर्म हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में जरूरी काम निपटाने से बचने की सलाह दी है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।