Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज, अभी और तेज होगी गर्मी

VVinita Kohli
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज, अभी और तेज होगी गर्मी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: राजस्थान में तेज धूप के कारण गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। कोटा और बाड़मेर में दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पश्चिमी राजस्थान में अब दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही।

जयपुर मौसम केंद्र ने जारी किया पूर्वानुमान

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के मध्य में ही इस तरह की गर्मी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है।

कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों में बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा गया। बीकानेर संभाग में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे, जबकि श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी और घड़साना में हल्की बारिश दर्ज हुई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ गया।

प्रमुख शहरों का तापमान रिकॉर्ड

शनिवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 36.3, बीकानेर में 36.6 और हनुमानगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में दिनभर धूप का असर देखने को मिला, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ गया।

कोटा और बाड़मेर सबसे गर्म

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान कोटा और बाड़मेर में दर्ज हुआ। कोटा में तापमान 5 डिग्री बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा फलोदी में 37.6, जोधपुर में 37.8, चित्तौड़गढ़ में 37.2 और उदयपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अन्य शहरों में भी बढ़ा पारा

जालौर में तापमान 37 डिग्री, बीकानेर में 36.6, चूरू में 36.3 और जैसलमेर, जयपुर, भीलवाड़ा में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वनस्थली (टोंक) में 36.6, अजमेर में 35.4, करौली में 35.6, प्रतापगढ़ में 36.7 और पाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।