Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, हनुमानगढ़ में ओले और चूरू में आंधी, अनाज को भरी नुकसान

VVinita Kohli
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, हनुमानगढ़ में ओले और चूरू में आंधी, अनाज को भरी नुकसान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: राजस्थान में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब हनुमानगढ़ जिले के नोहर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान नोहर अनाज मंडी में रखा अनाज भीग गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। वहीं चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के 5 से अधिक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अचानक बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बादल छाने लगे और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार रात से ही घने बादल छाए हुए थे, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत महसूस की गई। हालांकि इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर बना रहा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। 16 अप्रैल की दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में इसका असर दिखना शुरू हुआ। इस सिस्टम के चलते कई इलाकों में बादल छाए और धूप की तीव्रता कम हुई।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इन इलाकों में मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जयपुर में भी गुरुवार देर शाम से गर्मी में कमी देखी गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

गर्मी का भी बना हुआ है असर

पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 18 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

हीटवेव और राहत के बीच संतुलन

रेगिस्तानी जिलों में पिछले कई दिनों से हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।