Breaking News
Kurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़MDU Hostel Controversy: MDU रोहतक में आधी रात को बवाल, कूलर लगाने पर 2000 रुपये जुर्माना, वीसी हाउस के गेट पर चढ़े छात्रHarpal Singh Cheema ने पनबस/पीआरटीसी ठेका मुलाजिमों की मांगों का निपटारा 15 अक्तूबर तक करने के निर्देश दिएKaithal Krishna Hotel Police Raid: कैथल में आधा शटर गिराकर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 3 युवतियां और मैनेजर गिरफ्तारJhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉलीKurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़MDU Hostel Controversy: MDU रोहतक में आधी रात को बवाल, कूलर लगाने पर 2000 रुपये जुर्माना, वीसी हाउस के गेट पर चढ़े छात्रHarpal Singh Cheema ने पनबस/पीआरटीसी ठेका मुलाजिमों की मांगों का निपटारा 15 अक्तूबर तक करने के निर्देश दिएKaithal Krishna Hotel Police Raid: कैथल में आधा शटर गिराकर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 3 युवतियां और मैनेजर गिरफ्तारJhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

Ravinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पूर्व विधायक बोले - पंजाब में 2027 में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

hharpreet singh
Ravinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पूर्व विधायक बोले - पंजाब में 2027 में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

Ravinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पूर्व विधायक बोले – पंजाब में 2027 में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ravinder Singh Brahmpura AAP 2027 : पंजाब की राजनीति में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट अभी से तेज होने लगी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और खडूर साहिब हलके के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने एक बयान में दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों के दम पर साल 2027 में प्रदेश में फिर से ‘आप’ की सरकार बनेगी।

सोमवार को पट्टी की मार्केट कमेटी कार्यालय में उनके सम्मान में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

विकास कार्यों और नशामुक्ति अभियान की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने मौजूदा पंजाब सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने राज्य के विकास को एक नई रफ्तार दी है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए छेड़ी गई मुहिम की सराहना की। ब्रह्मपुरा ने माना कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है, लेकिन इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना होगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याण पर जोर

ब्रह्मपुरा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने चुनावी वादों को जमीन पर उतारने का काम किया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाये गए कदम आज धरातल पर नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है और सरकार इसी दिशा में पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। सम्मान समारोह के बाद ब्रह्मपुरा और पार्टी की पूरी लीडरशिप ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भट्ठ साहिब पहुंचकर माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली के साथ-साथ पार्टी की मजबूती के लिए अरदास की।

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर जनता की सेवा का संकल्प

माझा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और पारंपरिक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ब्रह्मपुरा ने अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें किसी पद या ओहदे की लालसा नहीं है, बल्कि वे पार्टी के एक सच्चे सिपाही की तरह संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं।

इस मौके पर मार्केट कमेटी पट्टी के चेयरमैन गुर परिंदर सिंह, चेयरमैन प्रगट सिंह जवंदा और ब्लॉक प्रधान रसदेव सिंह समेत दर्जनों पंच, सरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Patti Tarn Taran Snatching Case : नर्सिंग होम से लौट रहे दंपती का पर्स झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश, दो गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।