Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर वसुंधरा राजे का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस को ‘राम’ से ही परेशानी है

VVinita Kohli
मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर वसुंधरा राजे का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस  को ‘राम’ से ही परेशानी है
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्षी दल को ‘राम’ से ही परेशानी है। राजे, राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दुधालिया गांव में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनरेगा में सुधार कर योजना का नाम ‘जी राम जी’ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सच तो यह है कि कांग्रेस को ‘राम’ से परेशानी है। हमारे लिए ‘राम’ ही जिंदगानी है।”

उन्होंने कहा, “तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने अंत्योदय को आगे बढ़ाया। उसके बाद मैंने उनकी इस सोच को गति दी। फिर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी उसी सोच को रफ्तार दी है और आज राजस्थान विकास के पथ पर है।” राजे ने अपने कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया, भामाशाह योजना में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया, 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा ने उनकी योजनाओं को गति दी है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।