August 16, 2026

Rohtak News: रोहतक में चलती कार का टायर फटने से लगी भीषण आग, सोनीपत का युवक जिंदा जला

0
Rohtak News: रोहतक में चलती कार का टायर फटने से लगी भीषण आग, सोनीपत का युवक जिंदा जला

रोहतक में चलती कार का टायर फटने से लगी भीषण आग, सोनीपत का युवक जिंदा जला

Rohtak News: रोहतक में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। ब्राह्मणवास गांव के पास शाम करीब सवा सात बजे एक चलती फॉक्सवैगन कार का टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क पर अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त कार चला रहे युवक को संभलने या बाहर निकलने का जरा भी मौका नहीं मिला और वह गाड़ी के भीतर ही जिंदा जल गया।

सोनीपत निवासी हरिओम के रूप में हुई मृतक की पहचान

दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ युवक सोनीपत जिले के मोई हुडा गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान हरिओम पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में जा रही थी कि अचानक ब्राह्मणवास के पास अचानक तेज आवाज के साथ उसका टायर फट गया। गाड़ी का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि वह घिसटती हुई सड़क किनारे पलट गई और पलक झपकते ही आग के गोले में तब्दील हो गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू, रोहतक पीजीआई भेजा गया शव

कार से आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक हरिओम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने झुलसे हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर छाएंगे मानसूनी बादल, सोनीपत-करनाल में जलभराव, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed