Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चासाद कुकी गांव पर हमले की अफवाहें झूठी: मणिपुर पुलिस

JJagmarg Desk
चासाद कुकी गांव पर हमले की अफवाहें झूठी: मणिपुर पुलिस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

इंफाल: मणिपुर पुलिस ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वे संदेश गलत हैं, जिनमें दावा किया गया कि एक समुदाय के लोग चासाद कुकी गांव पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

किसी भी घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात

पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया मंच पर कुछ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक विशेष समुदाय के सदस्य चासाद कुकी गांव पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। बयान में कहा गया कि उक्त जानकारी पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और निराधार है। किसी भी घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि डर पैदा करने या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से अफवाहें फैलाने वाले लोगों और सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह स्पष्टीकरण उखरुल जिले के लिटन इलाके में तांगखुल नगा और कुकी समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प के बाद आया है। चासाद उखरुल जिले से सटे तांगखुल नगा-बहुल कामजोंग जिले का सबसे बड़ा कुकी गांव है।

हिंसा में 30 से अधिक मकान जलाए गए

रविवार शाम से लिटन में हिंसा में 30 से अधिक मकान जला दिए गए, जिसके कारण अधिकारियों को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। उखरुल जिले और पड़ोसी कामजोंग जिले के फुंग्यार उपखंड और कांगपोकपी जिले के लुंगटिन उपखंड में मंगलवार से पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। बुधवार को उखरुल में स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि फिर से हिंसा की कोई सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन

राष्ट्रीय की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।