Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी संस्थापक दीपके के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

VVinita Kohli
छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी संस्थापक दीपके के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे जिसके कारण पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शनिवार सुबह अमेरिका से नयी दिल्ली पहुंचने के बाद, दीपके ने सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

सीजेपी, युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है जो नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी परीक्षाओं तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है। रविवार सुबह दीपके छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे और उनके परिवार ने वालुज जिले के एमआईडीसी क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनका स्वागत किया। वालुज जिले के एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आज से उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले वहां 11 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। तैनात किए गए कर्मचारी स्थानीय पुलिस थाने और नगर पुलिस मुख्यालय से हैं।’’

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।